रिटायर फौजी पड़ोसी की हत्या के मामले में डेढ़ साल पहले जेल गया था। 25 दिसंबर को वह जमानत पर जेल से छूटा था। लाइसेंसी पिस्टल से उसने खुद को दो गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली सदर इलाके के गांव कलवारी में रिटायर फौजी द्वारा खुद को गोली मारकर की गई आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्मार्टम में उसके सिर में गोली के तीन टुकड़े मिले हैं। इसमें दो टुकड़े एक ही गोली के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव कलवारी निवासी रिटायर फौजी अजयवीर चौधरी पुत्र मोहन सिंह पड़ोसी की हत्या के मामले में डेढ़ साल पहले जेल गया था। 25 दिसंबर को वह जमानत पर जेल से छूटा था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात को वह अपने घर में हंगामा करने लगा और फिर लाइसेंसी पिस्टल से उसने खुद को दो गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा था, जहां पर गांव के काफी लोग जमा हो गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।