फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 केंद्रों पर 11,101 अभ्यर्थियों की परीक्षा आज

Sat, 17 Nov 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
टैट को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रविवार को होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। शहर में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों पर 11,101 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजम किए गए हैं। डीएम और एसपी ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और इंतजामों का जायजा लिया। 

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों को शनिवार को अधिकारियों ने अंतिम रूप दिया। 14 परीक्षा केंद्रों को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। तीन सेक्टरों में चार-चार परीक्षा केंद्र और एक सेक्टर में दो परीक्षा केंद्र रखे गए हैं।

वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। प्रश्न पत्र वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान खोले जाएंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में शुचिता पूर्ण और शांति पूर्ण परीक्षा को संपादित कराएंगे। सुबह की पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होने वाली परीक्षा में 7493 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक होगी, जिसमें छह केंद्रों पर 3,608 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


इस परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने पूरी तैयारी की है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में परीक्षा के समय वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें