फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों पर चढ़ा एग्जाम फीवर

Sun, 31 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे ही हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों पर परीक्षा फोबिया हावी होता जा रहा है। परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत शुरू कर दी है।वहीं कुछ परीक्षार्थी पास होने का शॉर्ट कट तरीका अपना रहे हैं। 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में परीक्षा से पूर्व तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं के पास सिर्फ एक पखवाड़े का ही समय बचा है, इसलिए परीक्षार्थी तल्लीनता के साथ परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। कुछ परीक्षार्थी शिक्षकों द्वारा तैयार कराए गए नोट्स के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं तो कुछ परीक्षार्थी बाजार में बिक रहे मॉडल और अनसॉल्वड पेपर्स से शॉर्टकट पढ़ाई करने में जुट गए हैं। काफी परीक्षार्थियों ने सुबह-शाम कोचिंग जाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में कोचिंग सेंटर भी परीक्षार्थियों की बढ़ रही संख्या से आबाद नजर आ रहे हैं। इधर, मॉडल पेपरों की हो रही बिक्री से पुस्तक विक्रेताओं के चेहरे भी खिले हुए हैं।  
बातचीत-- परीक्षा सिर पर आ चुकी हैं, इसलिए पूरी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। -नरेश, छात्र, गिजरौली- कोचिंग भी ले रहा हूं और नोट्स के जरिए भी पढ़ाई कर रहा हूं, जिससे अच्छे नंबर आ सकें। -सोहेल, छात्र, सिकंदराराऊ- अधिक समय पढ़ाई में ही बीत रहा है। मॉडल पेपर्स का सहारा भी तैयारियों के लिए लिया जा रहा है। -आकाश छात्र, चमन बिहार कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें