फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य की 95.15, ओबीसी की 85.60 व एससी ही रही 82.92 फीसदी मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर सूची देख सकते हैं। 29, 30 और 31 सितंबर को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
पिछले कई दिनों से बागला डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार समाप्त हो चुका है, क्योंकि रविवार को बागला डिग्री कॉलेज प्रशासन ने मेरिट सूची ऑनलाइन व ऑफलाइन जारी कर ही है। वहीं इस संबंध में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल आईडी पर भी मैसेज भेज दिए गए हैं, ताकि वह निर्धारित तिथि व समय पर साक्षात्कार में शामिल होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करा लें। सामान्य जाति वर्ग के विद्यार्थियों को 29, ओबीसी वालों को 30 और एससी व एसटी के विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए 31 सितंबर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीए प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसे विद्यार्थी कॉलेज के सूचना पट या फिर कॉलेज की वेबसाइट पर देख सकते हैं। विद्यार्थी संबंधित तिथि व समय पर कॉलेज आकर साक्षात्कार में शामिल होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। - मेजर राजकमल दीक्षित, प्राचार्य बागला डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें