फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति होना चाहिए जागरूक

विज्ञापन
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की होती बैठक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तहसील रोड स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मानव संरक्षण व संवर्धन के लिए गंभीर विषयों पर चिंतन किया गया। गरीब, असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए भी विचार-विमर्श हुआ।
अध्यक्षता कर रहे जिला प्रभारी हरी शंकर गिरी एडवोकेट ने कहा कि मानवाधिकारों के अंतर्गत आने वाले अधिकांश अधिकार हमारे वो मौलिक अधिकार हैं, जो हमारा संविधान हमें देता है, बल्कि हर देश का संविधान अपने नागरिकों को देता है। आज के दौर में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। हर मनुष्य को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। जब हर मनुष्य अपने अधिकारों से अधिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होगा, तो अपने आप ही एक दूसरे के अधिकारों की रक्षा करेगा। उन्होंने आम जन में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता जगाए जाने की आवश्यकता बताई। संचालन रामनिवास पाराशर एडवोकेट ने किया। बैठक में जिला महासचिव तपन जौहर, उपाध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय, अभिषेक जैन, प्रवीण गुप्ता, चंद्रप्रकाश, विशंभर सिंह एडवोकेट, यश जैसवाल, रामनिवास पाराशर, एडवोकेट, कौशल गिरि, अवैक जैन, राजू एडवोकेट, दिवाकर शर्मा एडवोकेट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुनेंद्र सिंह बने संस्था के उपाध्यक्ष
मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में दी बार एसोसिएशन सादाबाद के अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह एडवोकेट को संस्था का सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। गुनेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें