यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। हाथरस में तीन केंद्रों पर कॉपियां चेक की जा रही हैं। अब मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल की 38580 व इंटरमीडिएट की 31349 उत्तरपुस्तिकाएं बाकी हैं।
हाथरस जिले में तीन मूल्यांकन केंद्रों पर 22 मार्च को 35735 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल की 23310 व इंटरमीडिएट की 12425 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
हाथरस में तीन मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। सरस्वती इंटर कॉलेज में 115697 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। 23 मार्च को इस केंद्र पर 12425 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 292 परीक्षक अनुपस्थित रहे। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में 82406 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। इस केंद्र पर हाईस्कूल की 8152 उत्तररपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 253 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
पीबीएएस इंटर कॉलेज में 95194 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। शनिवार को इस केंद्र पर 15158 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 212 परीक्षक अनुपस्थित रहे। कुल 35735 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। कुल 757 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल की 38580 व इंटरमीडिएट की 31349 उत्तरपुस्तिकाएं बाकी हैं। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि 23 मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से मूल्यांकन हुआ। कुल 35735 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।