मां पर्ची कटवाने के लिए कतार में लगी थी तो बच्ची धूप में खड़ी होकर सिलिंडर की रखवाली कर रही थी।
- फोटो : Samvad
घरेलू एलपीजी गैस के व्यावसायिक प्रयोग और उसकी कालाबाजारी पर स्थानीय प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम संजय कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी का मामला पकड़ा गया तो एस्मा के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर के सभी रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे और बाजार में कचौड़ी, समोसा ओर नाश्ता आदि बेचने वाले केवल व्यावसायिक गैस का प्रयोग करें।
अगर वह घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करते हुए पाए गए और गैस की कालाबाजारी का मामला संज्ञान में आया तो एस्मा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि घरेलू गैस की कोई कमी नही हैं। उपभोक्ताओं को आवश्यकता के अनुसार गैस उपलब्ध कराने के व्यापक प्रबंध किए गए है। इसी प्रकार डीजल और पेट्रोल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संवाद