फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत में वृद्ध की मौत

Fri, 27 Mar 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ओमप्रकाश का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सोखना के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रैक्टर व टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार सेवानिवृत्त रेल कर्मी ओमप्रकाश (72) की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची व महिला घायल हुई हैं।
विज्ञापन







टेंपो तालाब चौराहा से हाथरस जंक्शन की ओर जा रहा था। गांव सोखना के निकट आगे ट्रैक्टर चल रहा था। टेंपो रफ्तार में था। चालक पर ब्रेक नहीं लगे और टेंपो ट्रैक्टर में घुस गया। हादसे में ओमप्रकाश निवासी रामपुर हाथरस जंक्शन टेंपो से उछटकर सड़क पर जा गिरे। वहीं तीन साल की बच्ची निशा पुत्री अफसर निवासी धनौटी, सादाबाद और उसकी मां भी घायल हो गईं।



घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब तक चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया था। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया, जहां ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




हादसे की जानकारी पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम के ही शव घर ले गए। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि परिजनों ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें