फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आज से दो दिनों तक वाहनों का शहर में प्रवेश बंद

Wed, 11 Nov 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भीड़ भाड़ या जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान शहर के भीतर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

यह व्यवस्था 11 और 12 नवंबर को रोजाना सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक लागू रहेगी। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि यातायात एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को आवश्यकतानुसार आवागमन की पूरी छूट रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बाजारों में बेवजह वाहन न ले जाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने और यातायात सुगम बना रहे।
विज्ञापन



प्रमुख डायवर्जन बिंदु और नए मार्ग:
• चामड़ गेट की ओर से आने वाले वाहन : डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहा से नगला भुस तिराहा (थाना चंदपा) होते हुए हतीसा बाईपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
• आगरा की ओर से आने वाले वाहन : नगला भुस तिराहा (थाना चंदपा) से बाईपास के जरिये हतीसा पुल होते हुए मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की ओर भेजे जाएंगे।
• अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन : रूहेरी तिराहा (कोतवाली हाथरस गेट) से बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते मथुरा और आगरा जा सकेंगे।
• सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले वाहन : मेंडू बाईपास से मथुरा-बरेली बाईपास और रूहेरी तिराहा होते हुए अलीगढ़, मथुरा व आगरा की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
• मथुरा की ओर से आने वाले वाहन : हतीसा पुल (बाईपास) के ऊपर से होकर आगरा, अलीगढ़ और सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें