फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब रालोद नेताओं ने शुरू कराई प्रतिमा स्थल की मरम्मत

Wed, 11 Nov 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा अड्डा तिराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल की बदहाली से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन ने सुध नहीं ली तो मंगलवार को रालोद नेताओं ने कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने प्रतिमा स्थल पर निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने यह कहते हुए कार्य रुकवा दिया था कि नगर पंचायत द्वारा प्रतिमा स्थल की मरम्मत और सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। बजट प्राप्त होते ही आठ से 10 दिनों के अंदर काम शुरू कराने का आश्वासन भी दिया गया था।
इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह जूरैल और युवा नेता पिंकू मधुर ने पहल करते हुए मजदूरों को लगाकर प्रतिमा स्थल की क्षतिग्रस्त रेलिंग और अन्य हिस्सों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। इस दौरान दीवान सिंह और पिंकू मधुर ने कहा कि पिछले चार माह से प्रतिमा स्थल की हालत खराब है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने स्वयं पहल कर प्रतिमा स्थल को संवारने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कराकर प्रतिमा स्थल को फिर से व्यवस्थित और आकर्षक रूप दिया जाएगा। मौके पर जेसी ब्लॉगर, रिंकू जूरैल, राहुल जूरैल सहित बड़ी संख्या में चौधरी चरण सिंह के अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें