फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन

Tue, 11 Sep 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बृज क्षेत्र के प्रसिद्ध लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का 15 सितंबर को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा उद्घाटन करेंगे। कई दिनों से उद्घाटन को लेकर भाजपा खेमे में चर्चाएं चल रही थीं। सोमवार की शाम को उद्घाटन कार्यक्रम तय होने के बाद जिला प्रशासन अब मेले की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


मेले के कार्यक्रमों के संयोजक तय होने के बाद उद्घाटनकर्ता तय होना बाकी रह गया था। कई दिनों से भाजपाइयों में प्रदेश सरकार के किसी कद्दावर मंत्री के हाथों मेले का उद्घाटन कराने की चर्चा थी। भाजपाई लगातार केंद्र से लेकर प्रदेश तक के नेताओं से संपर्क कर रहे थे। कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम का नाम भी चर्चा में आया। सोमवार की शाम को उद्घाटन के लिए प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का नाम तय हो गया। 

मेले का उद्घाटन प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे। उनका आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं।  

विज्ञापन

-डॉ. रमा शंकर मौर्य, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें