बेरोजगार युवाओं को रोजगार मेलों का इंतजार रहता है। इन मेलों में एक जगह पर एक साथ कई कंपनी एक साथ आकर चयन करती हैं। हाथरस में 9 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा, जिसमें हाईस्कूल से लेकर परास्नात्क तक के अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लैटर दिए जाएंगे।
जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला 9 फरवरी को आगरा रोड स्थित श्यामकुंज में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे लगेगा। मेले में टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, पशुपतिनाथ बॉयोटेक्नोलॉजी प्रालि गोरखपुर आदि कंपनियां आएंगी। उनके द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, साथ ही वहीं पर ऑफर लैटर दिए जाएंगे।
ऐसे करें प्रतिभाग
रोजगार मेला में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। मेले में प्रतिभाग करने के लिये बेरोजगार अभ्यर्थी को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट
https://sewayojan.up.nic.in/ पर पंजीकरण कराना पड़ेगा। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण हेतु बेरोजगार अभ्यर्थी जॉबसीकर के रुप मे एक नया एकाउन्ट बनाये। पंजीयन करने के उपरान्त अपना आई0डी0 पासवर्ड डालकर पोर्टल पर प्राइवेट नौकरी लिंक पर जाकर प्रदर्शित रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन करें।
जो ऐसा नहीं कर पा रहे, वह सीधे कार्यालय आकर नामांकन प्रक्रिया कर रोजगार मेले में भाग ले सकते है। रोजगार मेले में अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपने साथ ऑनलाइन पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि एवं दो फोटो साथ लेकर आएं।