फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मायके वालों के साथ महिला ने ससुराल में की तोड़फोड़

Sun, 09 Aug 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में शुक्रवार रात एक महिला ने अपनी ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और घर में घुसकर सास की पिटाई कर दी। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विष्णुपुरी निवासी रज्जो ने बताया कि उनकी बहू ममता निवासी नगला रानी परिवार से अलग रह रही है। बेटे नितिन कुमार से ममता का पांच साल से विवाद चल रहा है। नितिन हरियाणा में नौकरी करता है। रज्जो ने बताया कि वे विधवा हैं। शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे ममता अपने तीन भाई, तीनों भाभी व दो भतीजों के साथ उनके घर पहुंच गई।
आरोप है कि आते ही ममता व उसके साथ आए परिजन अभद्रता करने लगे। अकेले होने के कारण उन्होंने सुबह आने के लिए बोला। रज्जो के अनुसार इन लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। वहां हंगामा खड़ा हो गया और आस-पड़ोसी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उन्हें बचाया। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक सभी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

रज्जो के अनुसार आरोपियों ने उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने ममता के अलावा उसके भाई जितेंद्र उर्फ छोटेलाल, अनिल, सुनील, ममता की भाभी देवी, पूनम व पिंकी तथा भतीजा नमन व भतीजी गुनगुन व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें