फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नलकूप का संयोजन काटने पहुंची बिजली टीम को पीटा

Thu, 07 Dec 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर पोरा में विद्युत विभाग की टीम को बकाये पर एक निजी नलकूप का संयोजन काटना महंगा पड़ गया। आरोप है कि नामजदों ने अवर अभियंता एवं टीम के सदस्यों को पीटा और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया गया। अवर अभियंता ने कोतवाली में पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




अवर अभियंता अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि मंगलवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ बकाया पर क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी रामकली पत्नी सूरजपाल यादव के निजी नलकूप का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद वह टीम के साथ टोडरपुर मार्ग पर स्थित कलावती पत्नी रमेश चंद्र यादव के निजी नलकूप पर पहुंचे।



वहां जुगेंद्र यादव, शेर सिंह यादव पुत्रगण सुरजपाल यादव, नहाना यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव निवासीगण गांव मानपुर पोरा, रमेश यादव पुत्र मुंशीलाल, अशोक यादव पुत्र रमेश यादव निवासीगण मौजूद थे। इन लोगों ने टीम में शामिल कर्मचारी टीकम और अरुण को जातिसूचक गालियां देते हुए उनके और कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें