विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के आदेश पर बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कस्बा के बाजार और गली-मोहल्लों में विद्युत प्रवर्तन दल और स्थानीय विद्युत अधिकारियों की टीम ने छापा मारा।
विद्युत उपकेंद्र प्रभारी अवर अभियंता कौशल गुप्ता, जेई विजिलेंस प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक विजिलेंस अमरपाल सिंह, कांस्टेबल सोमेंद्र कुमार, लाइनमैन विष्णु मोहन, मुकेश कुमार, सुनील कुमार सहित एक लाख रुपये से ज्यादा के बकायदारों के यहां छापा मारा।
कुल 18 व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अगर बकायेदारों ने बिल जमा नहीं किया तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे और दोबारा कनेक्शन चलते मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संवाद