विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर के तहत आने वाले गांव वीरनगर में बुधवार को बकाया वसूली के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप है। टीम ने सासनी कोतवाली में आठ लोगों के तहरीर दी है।
विद्युत उपकेंद्र भोपतपुर के अवर अभियंता सुरेशचंद्र ने बताया कि वह हाथरस जंक्शन पर तैनात हैं। विद्युत के बकाया बिलों की वसूली के लिए वह टीजी टू नवीन कुमार व राजीव कुमार, संविदा कर्मी अरुण कुमार, राजेश पाठक, हरिशंकर शर्मा उर्फ मोनू, जगन सिंह व अनुराग भारद्वाज के साथ बुधवार को गांव वीरनगर पहुंचे।
इस दौरान आठ लोगों ने मौके पर मौजूद समस्त स्टाफ के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। लूटपाट करने की भी कोशिश की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव के बाद इन कर्मचारियों को बचाया। अधिशासी अभियंता सासनी अभिनव तिवारी ने बताया कि सलेमपुर में की टीम के साथ घटना हुई थी। इसकी शिकायत थाने में जेई ने दे दी है।