फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 462 प्रधान और 598 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर होगा चुनाव

Sun, 29 Jun 2025 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नगर पंचायत सहपऊ के सीमा विस्तार के बाद इस बार 462 ग्राम पंचायत और 598 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव कराया जाएगा। पिछली बार 463 ग्राम प्रधान और 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर यह चुनाव हुआ था।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के बाद नगर पंचायत सहपऊ का सीमा विस्तार किया गया था। इसमें ग्राम पंचायत सहपऊ देहात को नगर पंचायत में शामिल किया गया था। इस क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पद भी समाप्त हो गया। अब शासन के आदेश के बाद त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पंचायतराज विभाग ने नगर पंचायत सहपऊ के सीमा विस्तार में ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत सहपऊ देहात के शामिल होने के बाद शेष बचीं 462 ग्राम पंचायत और 598 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के संबंध में रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। हालांकि इस परिसीमन से जिला पंचायत की सीटों की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पिछली बार की इस बार भी 24 सीटों पर ही चुनाव होगा। जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने बताया कि अभी आपत्तियां लेने के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें