फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव, दो दिन बाद चला पता

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
हाथरस। विष्णुपुरी मोहल्ले में सोमवार सुबह बंद मकान के अंदर 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह घर में अकेले रहते थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। दो दिन से दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी दिनेश के घर रविवार को पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सोमवार सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने उनके मौसी के बेटे को सूचना दी। रिश्तेदार के पहुंचने पर भी गेट नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे तो दिनेश बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें