फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लापरवाही के गड्ढे में डूबने से मासूम की माैत

Tue, 03 Nov 2026 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन (हाथरस)। सड़क निर्माण कर रही एजेंसी और ठेकेदार की लापरवाही की कीमत सोमवार को एक मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी। गिरधरपुर गांव में सोमवार दोपहर तीन वर्षीय बालक देवेंद्र कुमार नायक की सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के कई घंटे बाद एक बच्चे की नजर गड्ढे में शव पर पड़ी तो सभी को जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत बसई से गांव गिरधरपुर के लिए जाने वाले लिंक मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। मार्ग पर पुलिया के पास जेसीबी से गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। इस गड्ढे में जलभराव था। गिरधरपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र नायक पत्नी के साथ मजदूरी करने गए थे। घर पर दो बेटे थे। छोटा बेटा देवेंद्र खेलने के लिए निकला था। अनुमान है कि खेलने के दौरान पैर फिसलने से देवेंद्र पानी में जा गिरा और डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम सिकंदराराऊ धर्मेंद्र सिंह चौहान और स्थानीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में बच्चे का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि बच्चे की मौत का कारण क्या है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन




जिस सड़क किनारे के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत हुई वह स्वआश्रित योजना के तहत बनाई जा रही है। निर्माण एजेंसी के मजदूरों ने ही गड्ढा खोदा था जिसमें बाद में पानी भर गया। घटना की जांच कराई जा रही है। यदि निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-सुरेश सिंह, खंड विकास अधिकारी हसायन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें