फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करते वक्त वृद्ध की मौत

Sat, 29 Jun 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। ट्रेन में सफर करते वक्त एक वृद्ध की अचानक से हालत खराब हो गई। उसे हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ ट्रेन से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एटा के थाना अमापुर क्षेत्र के गांव इंद्रजीत का नगला निवासी सुरेंद्र (65 वर्ष) पुत्र रनवीर सिंह दिल्ली अपने बेटों के पास से गांव जा रहे थे। दिल्ली रेलवे स्टेशन से वह एक सवारी गाड़ी में परिवार के साथ सवार हुए। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही उनकी हालत खराब होने लगी। उन्हें हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पत्नी और बच्चों के साथ उतार लिया गया। यहां से 108 एंबुलेंस से वृद्ध को जिला अस्पताल पहुुंचाया।

जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के हाथरस निवासी रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन में सफर करते वक्त वृद्ध की मौत हो गई है। उसे शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें