फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने रॉड से पीटकर की मालकिन की हत्या

Sun, 07 Oct 2018 12:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
मधु का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गंभीर पट्टी बिसाना में शनिवार को एक सनकी नौकर ने मालकिन की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गाय का दूध निकालने के बाद मालकिन ने उसको बाहर बांधने के लिए आरोपी से कहा था। इसी बात पर वह हमलावर हो गया। गृह स्वामी ने तीन साल पहले गांव में घुमंतू पाकर इस अनजान युवक को घरेलू काम के लिए रख लिया था। मृतका के पति ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।                        
विज्ञापन

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना गंभीर पट्टी में करीब तीन साल पहले एक एक युवक घूमते-घूमते आ गया। उसे इसी गांव के निवासी चंद्रपाल उर्फ गोला प्रधान (पूर्व प्रधान) ने अपने घर में रख लिया। वह घर का काम करता और उसके बदले में खाना-पीना खा लेता था। परिवार के लोगों को उसका असली नाम भी मालूम नहीं था और न ही वह उन्हें बताता था। लोग उसे मंदबुद्धि और सनकी समझते थे। चंद्रपाल और अन्य परिजनों ने उसे जॉनी नाम दे दिया। शनिवार की सुबह चंद्रपाल तो घर से बाहर खेत पर गए थे। इस दौरान उनकी 50 वर्षीय पत्नी मधु ने गाय का दूध निकाला और जॉनी से इस गाय को बाहर बांधने के लिए कहा। इस दौरान जॉनी को पता नहीं क्या सूझी कि उसने निकट पड़ी रॉड से मधु पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। मधु की पुत्रवधू रूबी जब अपनी सास को बचाने पहुंची तो हमलावर ने उसे भी घायल कर दिया। ताबड़तोड़ हमले के बाद मधु लहूलुहान हो गई। इसके बाद भी जॉनी वहां से भागा नहीं। इस दौरान शोर मचने पर परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण आ गए। इन लोगों ने जॉनी को पकड़ लिया, घायल मधु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए। मौके पर पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें