फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के पुतले फूंके

Thu, 26 Nov 2015 12:17 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस। देश में असहिष्णुता को लेकर फिल्म अभिनेता आमिर खान द्वारा दिए गए बयान से भाजपाई व हिंदूवादियों में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर भाजपाई व हिंदूवादियों ने आमिर खान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। लोगों ने आमिर खान के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की।
भाजपाइयों ने चामड़ गेट चौराहे के निकट नारेबाजी कर आमिर खान का पुतला फूंका।
वक्ताओं ने कहा कि आमिर खान देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहते हैं। उक्त फिल्म अभिनेता कांग्रेस के साथ मिलकर देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। वह कांग्रेस के कहने पर इस तरह का बयान दे रहे हैं। हिंदूस्तान से अच्छा कोई देश नहीं है।
विज्ञापन

सांप्रदायिकता फैलाने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनीत आर्य ने कहा कि आमिर खान के बयान की हो सीबीआई जांच और यह पता किया जाए कि उन्होंने किसके कहने पर यह बयान दिया है।
पुतला दहन करने वालों में अशोक अग्रवाल, मोहन पंडित, मूल चंद्र वार्ष्णेय, बंशी पंडित, सौरभ शर्मा, सोनू शर्मा, विनीत माहेश्वरी, विजय गुप्ता, छोटे लाल, नारायन लाल, मनीष उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, रमेश राजपूत, मणीक शर्मा, यतेंद्र वाष्र्णेय, पूरन ङ्क्षसंह, गौरव पंडित, गोपाल चतुर्वेदी, पुनीत उपाध्याय आदि थे। हिंजू जागरण युवा वाहिनी और हिंदू जागरण मंच द्वारा सिटी स्टेशन के निकट आमिर खान का पुतला दहन कर रासुका में निरुद्ध किए जाने की मांग की।
हिंदूवादियों ने आमिर के बयान को कांग्रेस की साजिश व राष्ट्र विरोधी बताया। युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री अनूप वार्ष्णेय ने कहा किम आमिर और आजम खां यदि अपने आप को देश में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं।
विज्ञापन

पुतला दहन करने वालों में अभिषेक रंजन आर्य, संजय सिंहा, विनोद दिवाकर, मोनू गोस्वामी, जितेंद्र माहौर, अभय कुमार, प्रशांत सिंह, गोविंदा पहलवान, पंकज पंडित, हितेश गोस्वामी, ललित कुमार, नरेंद्र प्रेमी, दीपक शर्मा, राधे लाल शर्मा, शीलेंद्र शर्मा, रामप्रकाश शर्मा आदि हिंदूवादी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें