फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली कर्मियों की हड़ताल का दिखने लगा असर, फॉल्ट हुआ तो दूसरे फीडर से कर्मचारी बुलाकर कराया सही

Fri, 17 Mar 2023 07:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गुरूवार रात 10 बजे से बिजली कर्मियों की हड़ताल शुरू होते ही, उसका असर देखने को मिला। हाथरस के मुरसान में फॉल्ट हो गया, तो छह घंटे तक बिजली सही नहीं हुई। हंगामे के बाद दूसरे फीडर से कर्रचारी बुलाए गए, तब बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन
फॉल्ट सही कराने को लेकर जनता और पुलिस अधिकारी के बीच बातचीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरूवार रात 10 बजे से बिजली कर्मियों की हड़ताल शुरू होते ही, उसका असर देखने को मिला। हाथरस के मुरसान में फॉल्ट हो गया, तो छह घंटे तक बिजली सही नहीं हुई। हंगामे के बाद दूसरे फीडर से कर्रचारी बुलाए गए, तब बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।

विज्ञापन


मुरसान के पुराने बिजली घर के पास में विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया था। इसके कारण कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। काफी देर तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर कस्बे के काफी संख्या में लोग मुरसान बिजलीघर पहुंच गए। बिजली कर्मचारियों से लोगों ने फॉल्ट को दुरूस्त कराकर आपूर्ति शुरू करने के लिये कहा। लेकिन बिजली कर्मचारियों ने विभाग के लोगों की हड़ताल होने की बात कही। विद्युत कर्मचारियों से लोगों की काफी देर नोकझोंक होती रही। 

हंगामा बढ़ने पर विद्युत कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। लेकिन विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण मुरसान बिजलीघर पर लोगों की संख्या बढ़ती गई। कई घंटे तक हंगामा होने के बाद दूसरे फीडर से विद्युत कर्मचारी को बुलाकर करीब छह घंटे बाद विद्युत आपूर्ति को शुरू कराया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें