फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पीएम की अपील से ई-वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद

विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर रखे ई-वाहन। संवाद। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है, जिसके बाद ई-वाहनों का बाजार गुलजार है। विक्रेता खासे उत्साहित हैं। आने वाले महीनों में इनकी बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन




हाथरस में बीते पांच वर्षों से इनका रुझान बढ़ रहा है। आरटीओ के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक ई-रिक्शा को छोड़ कर करीब 2400 ई-दोपहिया और चार-पहिया वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। पेट्रोल-डीजल की बचत लोगों को ई-वाहनों की ओर ले जा रही है।



इधर, कई कंपनियों ने अपने नए मॉडल लॉन्च किए हैं और शहर में चार नए शोरूम भी खुल गए हैं। विक्रेताओं का कहना है कि पहले लोग केवल जानकारी लेते थे, लेकिन अब खरीदारी कर रहे हैं। बीते एक वर्ष में इनकी बिक्री करीब 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ी है।
विज्ञापन




ग्राहक ललित मोहन का कहना है कि हाल ही में एक ई-स्कूटर खरीदा है, पेट्रोल महंगा पड़ता था, इसकी चार्जिंग बहुत सस्ती है। दुकानदार देवेश सिंघल ने माल ढुलाई के लिए ई-लोडर खरीदा है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल खर्च कम हुआ है, बल्कि रखरखाव भी आसान है।




चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाए
ई-वाहनों का प्रयोग करने वालों का कहना है कि जनपद में अगर चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ती है तथा सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं जारी रहती हैं तो आने वाले समय में इनकी बिक्री और बढ़ सकती है। इसके बाद लोग लंबी दूरी के लिए इन वाहनों का प्रयोग करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें