फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ई-रिक्शा पलटा, किसान की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
खेत से पत्ता गोभी लेकर मंडी जा रहा एक किसान ई-रिक्शा पलटने से सोमवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल किसान को लेकर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मंगलवार को उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने किसान का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन




दौलतराम (60) निवासी गदा खेड़ा सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे ई-रिक्शा में पत्ता गोभी लादकर मंडी जा रहे थे, तभी खेत में ही ई-रिक्शा उन पर पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज गए। जहां पर उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें