सादाबाद-जलेसर मार्ग के महरारा चौराहा से महरारा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर 26 दिसंबर सुबह कोहरा होने के कारण एक ई-रिक्शा सहपऊ रजबहा में पलट गया। रिक्शा चालक गांव महरारा निवासी मुख्तार रजबहा में गिरने से भीग गया और उसे कुछ चोट लगी।
विज्ञापन
कोहरा घना था और रास्ता ठीक से नहीं दिख रहा था। ई-रिक्शा सड़क के किनारे रजबहा में गिर गया। ई-रिक्शा रजबहा में गिरने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन वहां ई-रिक्शा पड़ा मिला था। धूप निकलने के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला।