ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के शक में तीन पकड़े
कोतवाली हाथरस गेट के गांव रानी का नगला का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रानी का नगला में बदमाश ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस ने शक में तीन लोगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
रानी का नगला निवासी हरीशचंद्र का ई-रिक्शा उसके घर के बाहर खड़ा था। सुबह देखा तो उसमें से दो बैटरी किसी ने चोरी कर लीं। हरीशचंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी और रात को जिन लोगों को ई-रिक्शे के पास बैठा देखा था, उनके बारे में पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस शक की बुनियाद पर कई लोगों को पकड़कर थाने ले गई और उनसे बैटरी चोरी के मामले की कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसके बाद यहां आरोपियों के परिवार के लोग आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।