फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद वितरण के दौरान धक्का-मुक्की, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसाद वितरण के दौरान धक्का-मुक्की, मारपीट
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चंदपा का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में प्रसाद वितरण के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद कुछ युवकों में जमकर मारपीट हुई। सूचना के बाद यहां पर पुलिस पुलिस तीन युवकों को थाने ले गई, जहां पर उनका शांतिभंग में चालान किया गया।
चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में सोमवार/मंगलवार की रात को मंदिर पर प्रसाद का वितरण हो रहा था। यहां पर प्रसाद लेने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ थाने ले गई। एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि प्रसाद वितरण के दौरान कुछ युवकों में मारपीट हो गई थी। जिस मामले में दोनों पक्षों में सुलह हो गई, लेकिन माहौल को ध्यान में रखते हुए दोनों की पक्षों के तीन युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें