फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटक कर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटककर महिला ने दी जान
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। गांव मोमनाबाद में मंगलवार की दोपहर एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। महिला का शव कमरे में लटका देख कर परिजनों के होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई। चीख पुकार सुन कर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई।
ग्राम मोमनाबाद निवासी 32 वर्षीय दीपा पत्नी दिलीप कुमार की शादी करीब 14 साल पूर्व हुई थी। दीपा को कोई संतान नहीं थी। दीपा की दूसरी बहन की शादी भी गांव मोमनाबाद में हुई थी। मंगलवार को दोनो बहनों में विवाद हो गया था जिससे दीपा कुपित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकांत में दीपा ने कमरे में चारपाई पर चढ़कर धोती का फंदा गले में डाल कर पंखे से लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव देख कर परिजनों की चीख निकल गई। परिवार में रूदन मच गया। शोरगुल सुन कर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें