श्रीराम वनगमन यात्रा के दौरान सड़क पर फेंका मांस का टुकड़ा, तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हसायन। कस्बा में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के तहत श्री राम युवा क्लब के तत्वावधान में कस्बा में बुधवार को निकल रही भगवान श्रीराम की वनगमन यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने सड़क पर मांस के टुकड़े फेंक दिए गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
गौरतलब है कि कस्बा के मुख्य बाजार स्थित मोहल्ला कुरैशियान में कुछ विशेष समुदाय के लोगों द्वारा मांस की बिक्री की जाती हैं। वनगमन लीला के दौरान एक दुकानदार ने मांस के कुछ टुकड़े पहले ही सड़क पर डाल दिए। जैसे ही वनगमन यात्रा मोहल्ला कुरैशियान में पहुंची तो श्रीराम युवा क्लब के पदाधिकारियों व रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी अभी मुझे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा दी गई है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।