कृष्णा लता अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर सिकंदराराऊ की तरफ आ रही थी। नगला जलाल पर सड़क पर मिट्टी डाल रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कृष्णा लता घायल होकर सड़क पर गिर गईं।
सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर नगला जलाल के पास 26 अप्रैल की दोपहर मिट्टी लदे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला के पैर की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कृष्णा लता (44) पत्नी सुखविंदर गांव मोहनपुरा कासगंज रविवार की दोपहर अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर सिकंदराराऊ की तरफ आ रही थी। नगला जलाल पर सड़क पर मिट्टी डाल रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कृष्णा लता घायल होकर सड़क पर गिर गईं। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से कृष्णलता को सीएचसी भिजवाया। यहां से गंभीर स्थिति में उनको रेफर कर दिया गया।
तीन दिन पहले महिला की हुई थी मौत
बता दें कि मथुरा बरेली हाईवे पर डंपर प्रतिदिन मिट्टी डाल रहे हैं। इन डंपरों के चलने का कोई निर्धारित समय नहीं है। दो दिन पूर्व एटा रोड के गांव मुगलगढ़ी पर इन्होंने एक बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक पर बैठी 28 वर्षीय युवती साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने कहा कि टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश की जा रही है।