फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोहरे में चालक-परिचालक हुए गोल, खड़ी रहीं 15 बसें

Wed, 17 Dec 2025 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
घना कोहरा शुरू होते ही रोडवेज बसों के संचालन पर इसका सीधा असर देखने को मिला। कोहरे के कारण चालक-परिचालक ड्यूटी पर आने से बच रहे हैं, जिससे मंगलवार को हाथरस डिपो में करीब 15 बसें खड़ी रह गईं। बसों के खड़े रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




सबसे ज्यादा असर आगरा, अलीगढ़ और सिकंदराराऊ सहित अन्य प्रमुख मार्गाें पर देखने को मिला। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि दृश्यता बेहद कम हो गई। इस कारण लंबे रूट पर बसें चलाना जोखिम भरा साबित हुआ। ऐसे में कई चालकों ने सुरक्षा के लिहाज से बस निकालने में असमर्थता जता दी, जिससे बसें मार्ग पर नहीं निकल पाईं।



हालांकि कोहरे के बीच कुछ लंबे रूट की बसों को काफी मशक्कत के बाद रवाना किया गया, लेकिन उनकी गति बेहद धीमी रही, जिससे यात्री तय समय से काफी देरी से गंतव्य तक पहुंच पाए। मंगलवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके। कोहरे और ठंड के चलते स्टाफ की उपलब्धता कम रही, जिससे बसों का नियमित संचालन बहाल करने में समय लगा।
विज्ञापन




प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो मंगेश कुमार का कहना है कि इस समय यात्रियों की संख्या भी कम है। मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। जैसे-जैसे हालात सामान्य होंगे, बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें