फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Junction: फेल हुआ सिग्नल, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

Mon, 27 Oct 2025 03:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सिग्नल में खराबी के कारण ट्रेन चालक को ट्रेन को धीमा करने या रोके जाने का कोई संकेत नहीं मिला। लिखा पढ़ी के बाद ट्रेन को 18 मिनट बाद 19:41 बजे कानपुर की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली कानपुर रेल खंड के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सिग्नल में खराबी के कारण एक ही रेलवे ट्रैक पर तीन मिनट के अंतराल पर दो ट्रेनें आ गईं। पीछे से आई संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके चलते 18 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 26 अक्तूबर की शाम दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर (ट्रेन संख्या 64584) ट्रेन 19:18 बजे हाथरस जंक्शन पहुंची, यहां एक मिनट केे ठहराव के बाद इसे 19:19 बजे टूंडला की ओर रवाना कर दिया गया। एक-दो ही किलोमीटर ही यह ट्रेन जा पाई होगी तभी करीब 130 किमी प्रति घंटा की गति से दिल्ली से पटना जा रही ट्रेन संख्या 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 19:23 बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सिग्नल हरा था, ट्रेन का इंजन गुजर गया, लेकिन इसी बीच सिग्नल लाल की जगह पीला हो गया। ट्रेन के गार्ड और इंजन के चालक के बीच बात हुई और इसके बाद चालक ने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। यहां पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं है।

गार्ड और चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सिग्नल में खराबी के कारण ट्रेन चालक को ट्रेन को धीमा करने या रोके जाने का कोई संकेत नहीं मिला। लिखा पढ़ी के बाद ट्रेन को 18 मिनट बाद 19:41 बजे कानपुर की ओर रवाना किया गया। 26 अक्तूबर को प्रयागराज से कुछ अधिकारी हाथरस जंक्शन स्टेशन भी पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। रेलवे की ओर से तकनीकी खराबी से सिग्नल फेल होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान्य प्रकार की सिग्नल में खराबी की घटना है। आधुनिक सिग्नल व्यवस्था में यह फीचर है कि अगर सिग्नल में किसी प्रकार की खराबी होगी तो वह लाल हो जाएंगे। चालक को भी नियमानुसार पहले पीला सिग्नल देकर ट्रेन को रोका जाएगा। ऐसा ही हाथरस जंक्शन में हुुआ है, एस एंड टी की टीम ने सिग्नल को कुछ समय बाद सही कर दिया गया।-अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मण्डल।
ट्रेन नंबर 12394 ने इमरजेंसी ब्रेक तो नहीं लिए थे, ऐसे ही तकनीकी खराबी हुई थी। ट्रेन कितनी देर रुकी इसके बारे में जानकारी नहीं है।-मुकेश मीणा, स्टेशन अधीक्षक, हाथरस सिटी।

टीएडी की दो बोगियां गुजरने के बाद लाल नहीं हुआ सिग्नल
रेलवे नियमों के अनुसार किसी भी ट्रेन की दो बोगियां गुजरने के बाद सिग्नल लाल हो जाते हैं। शनिवार रात की घटना में हाथरस जंक्शन का एडवांस स्टार्टर सिग्नल टीएडी पैसेंजर की सभी बोगियां निकलने के बाद भी हरा बना रहा, जिसकी वजह से पीछे आ रही सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का चालक भ्रमित हो गया, अच्छा यह रहा कि गार्ड को सिग्नल में गड़बड़ी का कुछ आभास हुआ और उसने चालक से बात की, इसके बाद समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें