फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नाली का निर्माण नहीं होने दे रहे दबंग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस। सादाबाद तहसील परिसर में गांव नगला भूरा में नाली निर्माण में दबंगों के अवरोध को लेकर नारेब? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत अरौठा की ग्राम प्रधान पूनम चौधरी और पवन चौधरी के साथ काफी संख्या में आए ग्रामीणों ने गांव नगला भूरा अरौठा में गांव के अंदर बंबा से प्राथमिक विद्यालय तक सरकारी नाली के निर्माण में कुछ दबंग लोगों द्वारा अवरोध उत्पन्न किए जाने और सड़क का निर्माण न हो पाने की वजह से आवागमन ठप होने की शिकायत की।
शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 फीट का सरकारी रास्ता सिर्फ 12 फुट का ही रह गया है। दबंग लोगों ने रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है और अब नाली निर्माण में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ग्रामीणों को आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इसी रास्ते पर मतदान के लिए बूथ भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंग लोग वाद विवाद करने को तैयार हैं। ग्राम प्रधान ने एसडीएम को बताया कि दबंग लोगों ने नाली का निर्माण रोक दिया है और दो मीटर नाली नहीं बनने दी है। नाली न बनने की वजह से रास्ते पर जलभराव व गंदगी हो गई है। गांव का पानी पोखर तक जाने में काफी परेशानी आ रही है। इधर, इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की। धिकारियों ने बीडीओ को स्थानीय पुलिस को साथ लेकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें