फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुल निर्माण के लिए बंद किया नाला, खेतों में भर रहा पानी

Mon, 11 Aug 2025 11:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
फसल में भरा हुआ नाले का पानी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव नगला बाबू के निकट अहरई मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए छह माह से नाले की जल निकासी रोकी हुई है। इसके चलते नाले में ऊपर से आ रहा पानी आसपास के खेतों में भर रहा है और किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन


इस मार्ग से गांव बंका, अहरई, दउदा, सीयमत, सुरतिया, सुखा, मुगरिया, सेनपुर, पिथा, गोजिया सहित करीब 20 गांवों के लोग आते-जाते हैं। किसानों ने ठेकेदार पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि ठेकेदार काम को धीमी गति से कर रहा है। पुल बनाने के लिए नाले के पानी को बांध लगाकर रोक दिया गया है और अब पानी पटरी से उतरकर आसपास के खेतों में जमा हो रहा है। 20 दिन से काम देखने के लिए कोई नहीं आया है। किसान सुनील, जुगुनू, आजाद सिंह, प्रेमप्रकाश, राकेश, दिनेश, सुरेश, हरि सिंह यादव आदि ने बताया कि उनकी बाजरा, धान, ज्वार सहित अन्य करीब 150 बीघा फसल खराब हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि ठेकेदार से बात हो गई है। वह जल्द ही काम शुरू कर देंगे, जिसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।

-इस रास्ते से करीब 20 गांव से ज्यादा गांव के लोगों का दिनभर में आवगमन होता है। ठेकेदार ने पुल के पांच पिलर तो खड़े कर दिए हैं, अब एक-एक पिलर को धीमी गति से तैयार कर रहा है। पानी खेतों में भरने से किसानों को नुकसान हो रहा है। - बंका प्रधान पूरन सिंह।
विज्ञापन


-बारिश होने के बाद इस रास्ते पर फिसलन बन जाती है, कई वाहन अब तक फिसलकर पलटने से बचे हैं। गांव नगला बाबू, हड़ेला, बंका सहित कई जगहों के किसानों की फसलों में पानी भरा हुआ है। बाजार, धान, ज्वार की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। - किसान अमर सिंह यादव।

-नाले के पास बगीची में नाले का पानी भरने से लोगों का बगीची पर आना जाना बंद हो गया। अहरई को जाने वाले रास्ते में भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। धान की फसल पूरी तरह से पानी में डूबने से खराब हो गई है। विभाग को जल्दी से पानी की निकासी के इंतजाम करने चाहिए।- किसान चन्द्रपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें