संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 68वां बलिदान दिवस नगर पालिका प्रशासन ने जलेसर रोड पर मनाया। भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पौधरोपण किया।
इस मौके पर नगर की बहुप्रतीक्षित व्यावसायिक योजना जलेसर रोड स्थित फुटकर मार्केट का विधिवत शिलान्यास भी किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने चार दशक पहले एक विधान, एक निशान, एक प्रधान का सपना देखा था। इसके लिए ही उन्होंने अपना बलिदान दे दिया। डॉ. मुखर्जी देश की एकता व अखंडता के लिए प्रतिबद्ध थे।
नगर पालिकाध्यक्ष ने व्यावसायिक योजना जलेसर रोड स्थित फुटकर मार्केट का विधिवत शिलान्यास भी किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित योजन, कई वर्षों से लटकी पड़ी थी, अब तेज गति पकड़ गई है। इस योजना के तहत 133 दुकानों का निर्माण इस प्रकार कराया जाएगा जोकि पार्किंग, पार्क व अन्य समस्त जनसुविधाएं, इस व्यावसायिक फुटकर मार्केट में उपलब्ध रहेगी।
इन दुकानों की ई-नीलामी पद्धति से किया जाएगा। इस मार्केट को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में उन्हीं को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर पालिका परिषद, हाथरस के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, सहायक अभियंता सिविल डम्बर सिंह, अवर अभियंता महेश चंद्र, सुनील पाठक, सुशील मोहन, आशीष अस्थाना, मोहन पंडित, मोहित पंडित, अशोक अग्रवाल बीड़ी वाले, दिनेश शर्मा, ताराचंद्र माहेश्वरी, पालिका के सभासदों में अशोक गोला, विमल दीक्षित, प्रमोद शर्मा, उमेश कुमारी, नरेंद्र बंसल, नारायणलाल, प्रदीप शर्मा, विशाल दीक्षित, संजय सक्सेना आदि थे।