फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ओपन यूपी ताइक्वांडो में डॉ. संतोष सिंह ने जीते दो स्वर्ण पदक

Mon, 20 Apr 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पदक दिखाते संतोष सिंह। संवाद 
विज्ञापन
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में 16-18 अप्रैल तक आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला सिधारी (कुरसंडा) निवासी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को गांव कुरसंडा स्थित अटाकी माता मंदिर पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. संतोष सिंह को फूलमालाओं से लादकर सम्मानित किया गया। उन्होंने मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15-17 मई तक तेलंगाना में आयोजित होने वाली 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वह प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार, गुरुओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें