फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूनाइट्स ने जीता दून प्रीमियर लीग क्रिकेट का खिताब

Fri, 10 Jan 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
दून पब्लिक स्कूल के मैदान पर बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल के नेतृत्व में चल रही दून प्रीमियर क्रिकेट लीग के तहत दूनाइट्स एकादश और दून स्टाफ एकादश के बीच मैच खेला गया। दूनाइट्स एकादश की टीम ने दून प्रीमियर लीग क्रिकेट का खिताब जीता।
विज्ञापन

शुभारंभ दून स्टाफ एकादश के कप्तान प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने सिक्का उछालकर किया। दूनाइट्स एकादश के कप्तान छात्र अभिषेक चाहर थे। दून एकादश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहली पारी में 16 ओवर में 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। रोहित पौनियां ने 57 रन बनाए और छात्र हिमांक चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके।
दूसरी पाली में दूनाइट्स एकादश की टीम ने 156 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए मात्र 14 ओवर में चार विकेट से जीत हासिल कर ली। दूनाइट्स एकादश के कप्तान अभिषेक चाहर ने 47 रनों की शानदार पारी खेली। इसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें