फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दान पेटिका को क्षतिग्रस्त कर एक लाख का चढ़ावा चोरी

Thu, 20 Aug 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हसायन के मोहल्ला अहीरान स्थित माता पथवारी शीतला देवी के मंदिर परिसर में लगी क्षतिग्रस्त दान पेट - फोटो : Villagers
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला अहीरान स्थित प्राचीन बड़ी माता पथवारी शीतला देवी मंदिर की दान पेटिका क्षतिग्रस्त मिलने से भक्तों में खलबली मच गई। दान पेटिका से करीब एक लाख रुपये की चढ़ावे की धनराशि चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। मंदिर कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद भक्त मंडली ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि सावन के तीसरे सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे भक्तों को दान पेटिका क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें मोहल्ला अहीरान के कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना की उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें