संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव नौगांव स्थित दीपचंद्र इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भाजपा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने किसानों को कृषि कानूनों के फायदों को गिनाया और विपक्षी दलों को चेतावनी दी कि वह कृषि कानूनों की कमियां बताएं। उन्होंने कहा कि विरोधी दल जनता, किसानों में कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। किसानों को बरगलाया जा रहा है। विपक्षियों ने किसानों एवं जवानों को आमने सामने लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी था, है और हमेशा रहेगा।
इससे पूर्व गोष्ठी में भाजपा जिला मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर और राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंटकर राजा वर्मा का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता से परेशान हो गए हैं और जनता में तरह तरह के भ्रम फैला रहे हैं।
किसान गोष्ठी में क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। मौके पर मुख्य रूप से हरिशंकर राना, महेंद्र सिंह आचार्य, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, प्रधान हंवीर सिंह, चौधरी संजय सिंह, प्रीति चौधरी, चंद्रपाल उर्फ गुड्डू चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, तुलसीदास अग्रवाल, सुधीर गर्ग, बंटी चौधरी, चंद्रवीर चौधरी, तेजवीर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।