फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कार्य को पूरी लगन से दे रहे अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सरकार के कार्य को बिना किसी शोर शराबे के घर घर जाकर लोगो को चिन्हित करने का कार्य जनपद के युवा लेखपाल मोहित शर्मा कर रहे हैं। मोहित ने बताया कि वो सरकार के आदेशों का पालन कर रहे हैं। इस विषम परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को भोजन के लिए राशन का प्रबंधन सरकार कर रही है। मोहित घर घर जाकर जरूरतमंद लोगों का सत्यापन कर रहे हैं और उनको राशन दे रहे हैं।
विज्ञापन

मोहित ने बताया वो नवीपुर कलां, शिव कॉलोनी, विभव नगर, रविकुंज, नवीपुर खुर्द, श्यामकुंज, अहियापुर, नाई का नगला आंशिक, अशोक नगर के जरूरतमंद पात्र लोगों को चिन्हित कर रहे हैं। बिना फ़ोटोग्राफी के अपने कार्य को करने में लगे रहते हैं। साथ ही लोगों को लॉकडाउन का पालन करते रहने को प्रेरित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें