संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव गढ़ी अहवरन निवासी दीपक कुमार पुत्र झूमेश्वर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि वह और उसकी मां राशन डीलर के यहां दुकान पर राशन लेने गए तो वहां मौजूद तीन लोगों में से एक ने उससे राशन देने से मना कर दिया, जब मैने कहा कि शासन का आदेश है तो उक्त युवक ने राशन कार्ड को फेंक दिया और गाली गलौज करने लगा।
इसके बाद तीनों ने मिलकर लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। उसकी मां को भी मारापीटा। राशन देने के लिए उसके फिंगर प्रिंट भी ले लिए गए थे। इस मामले को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की कोठी पर भी पहुंचे और उनके समक्ष भी अपनी शिकायत रखी। जिपं अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।