फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीएचसी पर नहीं मिले डॉक्टर, बंद मिली इमरजेंसी

Sat, 23 May 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन व महौ, पीएचसी हाथरस जंक्शन का निरीक्षण किया। दोनों सीएचसी पर चिकित्सक व स्टाफ गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर चिकित्सक व स्टाफ का वेतन रोका गया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन






सीएचसी हसायन पर सीएमओ पहुंचे तो यहां बिजली ठप थी और मरीज गर्मी में बेहाल थे। ओटी में गंदगी का अंबार था। बाहर भी सफाई व्यवस्था खराब मिली। इमरजेंसी वार्ड, एनसीडी कक्ष और आयुष्मान कक्ष ताले लटके हुए थे। चिकित्सक डाॅ. रूपेश व डॉ. शबनम 21 मई से लापता थे। यही स्थिति स्टाफ नर्स रवि व सफाई कर्मी विनीत की थी। दोनों 20 मई से अस्पताल नहीं आ रहे थे। इन सभी के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।






सीएचसी महौ में प्रथम तल पर बने मीटिंग हॉल में कबाड़ भरा मिला। एनबीएसयू में भी गंदगी का अंबार था। यह देख स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। यहां डॉ. बीएन अवस्थी, डाॅ. अभिषेक राघव, नर्स प्रियंका व गौरव, वार्ड बॉय महेश कुमार, विष्णु कुमार, दुर्गेश कुमार और एसटीएलएम हरिओम बिना छुट्टी के ड्यूटी से गायब थे।
विज्ञापन




इनके अलावा आरबीएसके की टीम के डाॅ. सुफिया केसर, डाॅ. हीना मुख्तयार, डेंटर हाइजिनिस्ट विनीता शर्मा व स्टाफ नर्स नीरज 21 मई से गैरहाजिर हैं। एलटी रोतिश कुमार तो 11 मई से अस्पताल नहीं आ रहे। यह स्थिति देख सीएमओ हैरान रह गए। इन सभी का वेतन रोका गया है। सीएचसी पर 292 प्रकार की दवाओं में से 46 प्रकार की दवाएं नहीं थीं। यहां नाम के लिए हीट वेब रूम बना हुआ था। कूलर तक की व्यवस्था नहीं थी।








प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथरस जंक्शन में लेबर रूम का फर्श टूटा था। यहां एचएस मुश्ताक खान 21 मई से नदारद मिले। सफाई कर्मी अमन कुमार एक माह से अस्पताल नहीं आ रही। दूसरी सफाई कर्मी हेमलता भी गायब थीं। इन सभी का अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोका गया है।








वेतन न मिलने से परेशान स्वास्थ्य कर्मी

इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सक व स्टाफ के गैरहाजिर रहने से स्वास्थ्य महकमे में चर्चाएं है। इनमें अधिकतर कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तैनात हैं, जिन्हें दो महीने से मानदेय नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना भी दिया था। चर्चा है कि इसी कारण शुक्रवार को कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इधर, एसीएमओ डाॅ. राजीव गुप्ता का कहना है कि तनख्वाह तैयार हो चुकी है, जो जल्द ही स्पर्श पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। अगले सप्ताह तक मानदेय सभी के खातों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें