फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोजाना दो लाख लीटर कोल्ड ड्रिंक गटक रहे लोग

Sat, 23 May 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच जिले में ठंडे पेय पदार्थों की खपत बढ़ गई है। गर्मी में सूखते कंठ को तर करने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक का सहारा ले रहे हैं। यही कारण है कि जिले में इन दिनों कोल्ड ड्रिंक की खपत करीब दो लाख लीटर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन





शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 800 दुकानों पर आठ प्रमुख कंपनियों की कोल्ड ड्रिंक की नियमित आपूर्ति हो रही है। किराना स्टोर, ढाबों, रेस्टोरेंट और ढकेलों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार दोपहर के समय बिक्री इनकी बिक्री चरम पर पहुंच जाती है।



कारोबारी सुमित कुमार ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में कोल्ड ड्रिंक की बिक्री में करीब 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खासकर छोटे पैक और फैमिली बोतलों की मांग अधिक है। कारोबारी मनोज कुमार का कहना है कि दोपहर से शाम तक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने वालों की लगातार भीड़ लगी रहती है। कई बार मांग इतनी अधिक हो जाती है कि अतिरिक्त स्टॉक मंगवाना पड़ता है। बच्चों और युवाओं में इसकी खपत सबसे अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन






विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में राहत पाने के लिए सादा पानी, नींबू पानी, छाछ और फलों के प्राकृतिक रस अधिक लाभकारी विकल्प हैं। कोल्ड ड्रिंक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए ताकि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।





कोल्ड ड्रिंक के फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार सीमित मात्रा में ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीने से तत्काल ताजगी और ऊर्जा का एहसास हो सकता है। इसमें मौजूद शुगर शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है और ठंडक से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिलती है। सामाजिक आयोजनों और यात्रा के दौरान लोग इसे सुविधाजनक पेय के रूप में भी पसंद करते हैं।




कोल्ड ड्रिंक के नुकसान

जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. वरुण चौधरी का कहना है कि अत्यधिक कोल्ड ड्रिंक के सेवन से सावधान रहना चाहिए। इनमें अधिक मात्रा में चीनी, कृत्रिम फ्लेवर और कार्बोनेशन होता है, जो लंबे समय में मोटापा, मधुमेह, दांतों की समस्या और पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ा सकता है। अत्यधिक ठंडा ड्रिंक पीने से गला खराब होने और पेट में गैस बनने की शिकायत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें