फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीएम-एसपी ने कांवड़ यात्रा के मार्गाें में परखे इंतजाम, श्रद्धालुओं के लिए बनेगी अलग लेन

Mon, 27 Jul 2026 09:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा के मार्गों का डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनवाने को कहा। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर जहां मरम्मत की जरूरत है, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराएं।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हाथरस डीएम अतुल वतस व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाथरस डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से मथुरा-बरेली राजमार्ग का  निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के मार्गों में बिजली, पानी, चिकित्सा व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


हाथरस बाईपास (रुहेरी कट) से कासगंज जनपद की सीमा तक सलेमपुर, रति का नगला, पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास, फायर स्टेशन सिकंदराराऊ और अगसौली समेत प्रमुख स्थलों व प्रस्तावित शिविर स्थलों का अवलोकन किया। शिविरों में शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश और डस्टबिन, मेडिकल किट व चिकित्सा सुविधा, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए बनेगी पृथक लेन
डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर जहां मरम्मत की जरूरत है, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराएं। उन्होंने कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए मार्ग पर पृथक लेन बनाने के निर्देश दिए, ताकि आम यातायात प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी बनी रहे।
विज्ञापन


प्रमुख स्थलों पर लगवाएं हाईमास्ट लाइटें
डीएम ने सिकंदराराऊ में पंत चौराहा, बाईपास और अन्य प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्गों और पंत चौराहा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी। विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग में आने वाले बिजली के खंभों को सुरक्षा के लिहाज से पॉलिथीन से कवर कराया जाए।ं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें