फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पांचवें दिन दौड़ी एचएडी और टीएडी

विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकी पैसेंजर ट्रेन में सवार होते यात्री।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
लगातार चार दिन तक निरस्त रहने के बाद रविवार को हाथरस से दिल्ली जाने वाली एचएडी और टीएडी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया। रेलवे प्रशासन की ओर से इसकी सूचना जारी न किए जाने के कारण अधिकांश यात्री दोनों ट्रेनों के संचालन से अनजान रहे। जिसका असर टिकट बिक्री पर भी दिखाई दिया और सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम टिकट बिके।
विज्ञापन


रविवार सुबह हाथरस किला स्टेशन पर अचानक एचएडी पैसेंजर पहुंचने से यात्री कुछ देर के लिए आश्चर्य में पड़ गए। ट्रेन निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी तरह हाथरस जंक्शन से चलने वाली टीएडी पैसेंजर का संचालन भी बिना किसी पूर्व सूचना के शुरू कर दिया गया। रेल यात्रियों के अनुसार रविवार सुबह पांच बजे ऑनलाइन रेलवे एप पर ट्रेन का स्टेटस दिखाई देने के बाद ही लोगों को इसके संचालन की जानकारी मिली, लेकिन तब तक अधिकांश दैनिक यात्री अपने वैकल्पिक यात्रा साधनों की व्यवस्था कर चुके थे।

आमतौर पर रविवार को हाथरस किला से दिल्ली की ओर जाने वाली इन दोनों ट्रेनों के लिए करीब 700 टिकटों की बिक्री होती है, लेकिन अचानक संचालन बहाल होने के कारण करीब 300 टिकट ही बिक सके। इससे रेलवे के राजस्व पर भी असर पड़ा। यात्रियों का कहना है कि यदि रेलवे प्रशासन समय से ट्रेनों के संचालन की सूचना जारी कर देता तो बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा सकते थे। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार ने बताया कि परिचालन सामान्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें