किसानों ने बारिश में भीगी हुई मक्का को सुखाने के लिए राजमार्ग यानी सड़क पर ही सुखाने के लिए फैला दिया। वहां से वाहन गुजरने से हादसे का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
कई दिन की बारिश के बाद भीगी मक्का को किसानों ने मथुरा-बरेली राजमार्ग पर कैलोरा चौराहे के निकट सुखाने के लिए बिछा दिया है। अब इस मार्ग पर हादसे का डर बना हुआ है। इस हाइवे पर इन दिनों स्पीड से वाहन गुजरते हैं। आलम यह है कि मक्का करीब छह फुट चौड़ाई व कई किलोमीटर तक अलग-अलग हिस्सों में फैली हुई है।