हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि यदि जलभराव के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हाथरस की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने शनिवार को शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने मोहल्ला मधुगढ़ी में जलभराव पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी को इसको दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि यदि जलभराव के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ को गंदे नालों की सफाई कराने, बंद नालों को खुलवाने, जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने तालाब चौराहा, सिटी स्टेशन तथा पंपिंग स्टेशन स्थल का भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए जाने के दृष्टिगत ई-रिक्शा स्टैंड एवं निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।