फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की खराब प्रगति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम रमेश रंजन ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों को निर्धारित दवाओं से संबंधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समस्त प्रभारियों को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का मिलान सूची से करने के पश्चात आवश्यक दवाओं को जिला अस्पताल से प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की स्थिति हाथरस शहर, सहपऊ, सादाबाद और महौ में खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत लाभार्थियों को निर्धारित भुगतान तत्काल कराने के निर्देश दिए। जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन का प्रबंध जनपद में संचालित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। डीएम ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि कोई भी जननी 24 घंटे से पहले अस्पताल से न छोड़ा जाए। उनके परिवार जनों का जागरूक करें कि जच्चा-बच्चा को यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एसएनसी सेंटर में रखे जाने वाले कुपोषित बच्चों को डीएम ने डीपीओ को सीडीपीओ के माध्यम से चिह्नीकरण कराने एवं उनको अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए। गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने समस्त एमओआईसी को गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने आयरन की गोली, कैल्शियम की गोलियों, एलबेंडाजोल और आयरन सीरप का वितरण शत-प्रतिशत कराने और उसके वितरण की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सादाबाद और हसायन में आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान कम होने पर डीएम ने प्राथमिकता के आधार पर उनका भुगतान करने के निर्देश दिए। जननी शिशु सुरक्षा योजना में डेटा फीडिंग सही न होने पर डेटा को ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें