मतदाता जागरुकता अभियान की बस को हरी झंडी दिखाते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। एक्सप्रेस बस मतदाताओं को जागरूक करेगी। डीएम ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने अभिभावकों और आसपास रहने वाले लोगों को मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करने की सीख दी।
गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंर्तगत जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान में सम्पन्न कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता रैली तथा मतदाता एक्सप्रेस बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक परम्पराओं को मजबूत करने के लिये आजादी के बाद से देश ने लंबी यात्रा तय की है। डीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में जिले में करीब 64 फीसदी मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया जो चिंताजनक है।
डीमए ने बताया कि मतदाता एक्सप्रेस बस समस्त विधान सभाओं में भ्रमण करके जनसामान्य को मतदान हेतु प्रेरित करेगी। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस मुरसान से लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, डीआरबी इंटर कॉलेज, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी, मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई से सादाबाद तहसील परिसर पर पंहुची। जहां उप जिलाधिकारी, सादाबाद द्वारा यात्रा का समापन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों/डीएलएड संस्थानों में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम एवं रैली आयोजित की गईं और पोस्टर, स्लोगन संबंधी प्रतियोगितायें भी आयोजित की गईं।